फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से परिवार के पांच लोग घायल

Wed, 21 Feb 2024 07:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी समारोह से दो अलग-अलग कार में बैठकर जा रहे थे जयपुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मेवला महराजपुर फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पांचों दो कारों में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जयपुर जा रहे थे। आरोप है कि एक तेज रफ्तार कार ने दोनों कारों में टक्कर मार दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ितों ने सेक्टर-31 थाना की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से जयपुर निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ मामा के बेटे की शादी में शामिल होने सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन आए थे। सोमवार देर रात वह और उनके बहनोई अपनी-अपनी कार में बैठकर दिल्ली होते हुए जयपुर लौट रहे थे। कार में पत्नी, बेटी के साथ अन्य रिश्तेदार बैठे थे। मेवला महाराजपुर फ्लाइओवर पर जैसे ही पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक कार ने उनकी और उनके बहनोई की कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें पत्नी समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें