फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धूमधाम से मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव

Mon, 01 Sep 2025 10:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। श्री राधे मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से अग्रवाल धर्मशाला में मनाया गया। इस मौके पर बद्रीनाथ धाम से पधारे कविता गोदियाल तथा पवन गोदियाल ने ऐसा समा बांधा कि देर रात तक भक्त राधा रानी के जन्मोत्सव की बधाई देते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली की भजन गायिका प्रांजलि मिश्रा ने गणेश वंदना के बाद राधा रानी के भजनों से की। अंत में भरत मयूर ग्रुप ने ब्रज के लोकगीतों में लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में उपस्थित सभी भक्तों के लिए भंडारे के साथ-साथ 56 भोग का प्रसाद भी रखा गया। 56 महिलाएं इस प्रसाद को राधा रानी के भोग के बाद बधाई देते हुए नाचती गाती भक्तों के बीच पहुंची तथा सभी को वितरित किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, राव रामकुमार, कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल, गिरीश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें