फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित मेट्रो अस्पताल में शनिवार को सीटी स्कैन मशीन खराब रही। इस कारण मरीजों को बिना जांच ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने रविवार तक मशीन ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
जिले में कोरोना की जांच रिपोर्ट काफी देरी से मिल रही है। वहीं, छाती में इंफेक्शन बढ़ने के कारण लोग सीटी स्कैन करा रहे हैं। कोविड काल में सीटी स्कैन के मामले ज्यादा हैं। ऐसे में भारी तादाद में मरीज सीटी स्कैन करा रहे हैं। शनिवार को सेक्टर-16ए स्थित मेट्रो अस्पताल में सीटी स्कैन की मशीन में दिक्कत हो गई, जिसके चलते जांच नहीं हो सकी। ऐसे में वहां आए लोगों को बिना जांच ही वापस लौटना पड़ा। काफी लोगों ने निजी अस्पतालों का भी रुख किया। अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि सीटी स्कैन कराने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। मशीन के कुछ पुर्जे खराब हो गए हैं। बेंगलुरू से पार्ट मंगाए गए हैं। यह पुर्जे आते ही मशीन ठीक हो जाएगी। रविवार को मशीन फिर से चालू करने की संभावना है।