फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी करन सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पौने आठ बजे सूचना मिली कि ओल्ड स्टेशन के यार्ड के पास ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक ने काले रंग की पैंट और चप्पल पहन रखी थी। उसकी उम्र 30-32 साल बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह पौने सात बजे एक व्यक्ति का शव न्यूटाउन रेलवे स्टेशन पर मेनलाइन के पास पड़ा मिला। ट्रैक पार करते वक्त किसी ट्रेन की चपेट में आ गया था। जांच अधिकारी संतलाल ने बताया कि उसके शर्ट पर बीके टेलर एनआईटी की चिट लगी हुई है। सफेद कलर की शर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें