फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक से लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी धरा

Sat, 14 May 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
फर्जी पहचान पर बैंक में खाता खोल कर लाखों रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने शंकर निवासी धीरज नगर एतमादपुर गांव को पकड़ा है। शंकर ने नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी के चेक में हेराफेरी कर 8.15 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। वह साढ़े छह लाख रुपये निकालने आया था कि पकड़ा गया।
विज्ञापन


सेंट्रल पुलिस के मुताबिक, शंकर कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसने फर्जी पैन कार्ड और वोटर आईडी के आधार पर सेंट्रल थाना क्षेत्र स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाया था। तीन दिन पहले उसने नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी की ओर से जारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का 8.15 लाख रुपये का चेक बैंक में लगाया था। बृहस्पतिवार को यह धनराशि एसबीआई की ओर से ट्रांसफर कर दी गई। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों को खाते से धनराशि निकलने की जानकारी हुई।

एसबीआई से संपर्क करने पर अधिकारियों को पता चला कि यह धनराशि इंडियन ओवरसीज बैंक में शंकर कुमार के खाते में भेजी गई है। कंपनी के अधिकारियों ने बैंक पहुंच कर मैनेजर विनोद कुमार को धोखाधड़ी की जानकारी और भुगतान रोकने का पत्र दिया। भुगतान खाते में आने का मैसेज मिलने पर शंकर कुमार बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचा और उसने खाते में से 6.50 लाख रुपये निकालने की पर्ची भरी। प्रबंधक विनोद कुमार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि शंकर कुमार के साथ दो और युवक थे लेकिन पुलिस को देखते ही वह भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें