फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिसकर्मियों ने फिर एक महिला के जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली पुलिसकर्मी बन महिला से जेवर ठगे
विज्ञापन


फरीदाबाद। नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने सेक्टर-28 में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय के पास एक महिला से सोने के कंगन ठग लिए। ठगों ने दो दिन में तीन महिलाओं को अपना निशाना बनाया और उनके जेवर उतरवा कर ले गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि शाम को वह दूध लेने डेयरी पर गई थी। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उनसे कहा कि सामने खेड़ा पुलिसकर्मी आपको बुला रहा है। इस पर वह उसके पास चली गई। पुलिस की वर्दी में खड़े युवक ने उनसे कहा कि शहर में लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और आप जेवर पहन की घूम रही हैं। महिला उसकी बातों में आ गई। महिला कंगन उतार दिए। इस पर उस नकली पुलिसकर्मी ने मदद के बहाने महिला के कंगन लेकर उसे कागज में लपेटकर वापस दे दिए। संध्या वहां से वापस आ गई। उसने घर आकर कागज खोलकर देखा तो उसमें सोने की बजाय लोहे के कंगन थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को भी पुलिसकर्मी बनकर आए ठग सेक्टर 16 और सेक्टर-15 में भी दो महिलाओं से जेवर उतरवा कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें