फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट चोरी की वारदात खुली, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच एनआईटी (बड़खल) की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे लूट की सात और वाहन चोरी की तीन वारदात सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनसे तीन तमंचे, कारतूस, सात मोबाइल, तीन दोपहिया वाहन, 21 हजार रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों का एक साथी अभी फरार है।
डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर ने बताया कि 11 फरवरी को फतेहपुर तगा निवासी रोहित कुमार अपनी पत्नी के साथ रात को कंपनी से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। मुजेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल तीन बदमाशों ने उन्हें रोक कर 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। इसी तरह की कई वारदात होने पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच एनआईटी को सौंपी गई। एनआईटी क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार ने एएसआई सुरेश मलिक के नेतृत्व में एएसआई विनोद कुमार, हवलदार अमित, नरेश, सिपाही अमित और संदीप की टीम गठित की। पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र की मदद से गांव हलवाडीह, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी ऋषि पांडे को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने तीन साथियों गांव छतवारा, आजमगढ़ निवासी सूरज गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव और गांव वभनौली, आजमगढ़ निवासी धर्मेंद्र के साथ मिलकर वारदात करता था। पुलिस ने ऋषि पांडे की निशानदेही पर तीनों को धर दबोचा। चारों यहां पर्वतीय कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहते थे। डीसीपी विक्रम कपूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ऋषि पांडे और धर्मेंद्र कई मामलों में वांछित हैं। इनकी दो बार उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है। मगर तब ये भागने में कामयाब हो गए थे। एएसआई सुरेश मलिक ने बताया कि इनका एक साथी राकेश उर्फ मूलचंद अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें