फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक पर चाकू से हमला कर पिकअप लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से हमला कर पिकअप लूटने का प्रयास
विज्ञापन


फरीदाबाद। गुरुग्राम माल छोड़कर वापस साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश) जा रहे एक चालक से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पिकअप गाड़ी लूटने का प्रयास किया। चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी गर्दन व हाथ में चोट आई है। शोर मचाने पर बदमाश गाड़ी की चाबी छीन कर फरार हो गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औरैया, उत्तर प्रदेश निवासी धर्मेंद्र सिंह, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में पिकअप गाड़ी का चालक है। बृहस्पतिवार को वह साहिबाबाद से गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में कुछ सामान छोड़ने आया था। शाम को करीब पांच बजे वापस जाने के दौरान खेड़कीदौला टोल टैक्स पर जाम होने के कारण उसने अपनी गाड़ी फरीदाबाद की तरफ मोड़ ली। वहां सेक्टर-31 में लघु शंका के लिए धर्मेंद्र ने गाड़ी रोक दी। जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आए और उससे गाड़ी की चाबी व रुपये छीनने का प्रयास करने लगे। धर्मेंद्र ने विरोध किया तो उनमें से एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने उसे रोकने का प्रयास किया तो चाकू उसकी हथेली पर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश ने उस पर दोबारा वार किया, जोकि चाकू उसकी गर्दन के पास लगा। इस पर धर्मेंद्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास की कंपनियों से लोगों को जमा होते देख हमलावर उसके हाथ से पिकअप की चाबी छीनकर फरार हो गए। घायल हालत में धर्मेंद्र पास ही एक कंपनी में घुस गया। इस पर कंपनी प्रबंधन ने अपनी एंबुलेंस में उसे बीके अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धर्मेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें