फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बिना तलाक दिए पति ने की किशोरी से दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना तलाक दिए पति ने की किशोरी से दूसरी शादी
फरीदाबाद। तावडू (नूंह) निवासी एक महिला ने पति पर उसे बिना तलाक दिए 16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी करने का आरोप लगाया है। किशोरी यहां सेक्टर-55 थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। सेक्टर-55 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाल विवाह संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली विवाहिता ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने हाल ही में सेक्टर-55 क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी से शादी कर ली है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसे बिना तलाक दिए यह शादी की। शिकायत मिलने के बाद हेमा कौशिक ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। आरोपियों के गांव के सरपंच सहित कुछ लोगों ने शादी की पुष्टि की, मगर खुद किशोरी व उसके परिवार ने शादी से इंकार किया। शिकायतकर्ता अभी शादी के कोई सबूत भी पेश नहीं कर पाए। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, ताकि जांच आगे बढ़ाई जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें