फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के बहाने महिला ने ज्वैलरी शोरूम से ब्रेसलेट और बालियां चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी के बहाने महिला ने ब्रेसलेट और बालियां चुराई
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में खरीदारी के बहाने आई महिला सोने का ब्रेसलेट और बालियां चोरी कर ले गई। महिला के साथ 16-17 साल का एक किशोर भी था और वह उसके साथ स्कूटी पर आई थी। शोरूम से ब्रेसलेट और बालियां चुराने की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने ने शोरूम मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 में सोनी ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शोरूम के संचालक आलोक सोनी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम एक महिला, एक किशोर के साथ खरीदारी करने पहुंची। महिला ने पहले सोने की बालियां देखीं। इसके बाद ब्रेसलेट देखने लगी। काफी सामान देखने के बाद भी महिला को कुछ भी पसंद नहीं आया तो वह वहां से चली गई। उसके जाने के बाद आलोक सोनी ने जब आभूषणों को डिब्बे में रखना शुरू किया तो उन्हें सामान कम लगा। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करी। फुटेज में महिला महिला पहले सोने की बालियां और फिर ब्रेसलेट चोरी करते दिखे। आलोक सोनी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला दर्ज कर लिया। मुजेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि ज्वैलरी शोरूम में महिला चोरी करते हुए कैमरे में साफ दिख रही है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें