फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर सवार बदमाशों ने दो सिपाहियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंटर सवार बदमाशों ने दो सिपाहियों को पीटा

फरीदाबाद। सारन थाने में तैनात सिपाही नितिन कुमार और बलजीत को शुक्रवार रात कैंटर सवार पांच-छह बदमाशों ने पकड़ लिया, एक सिपाही के सिर पर तमंचा अड़ाने के बाद बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर दी और सोहना की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बारिश हो रही थी। सारन थाने में तैनात सिपाही नितिन कुमार और बलजीत की ड्यूटी गश्त करने की थी, बारिश के कारण दोनों सिपाही लाठी लेकर ही गश्त करने निकले थे। रात करीब ढाई बजे एक बाइक सवार युवक ने बताया कि कुछ ही दूरी पर एक कैंटर संदिग्ध हालात में खड़ा है। वाहन क्यों खड़ा है यह जानने के लिए वह युवक करीब गया तो उसमें पांच-छह लोग बैठे दिखे। गड़बड़ी की आशंका पर लौटा तो कैंटर वालों ने पथराव कर दिया। एक पत्थर हेलमेट पर लगा। युवक की बात सुनकर दोनों सिपाही कैंटर की तलाश में चल दिए। युवक की बताई जगह पर कैंटर दिखाई दिया। राइडर आती देख कैंटर चालक वहां से चल दिया। दोनों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। भड़ाना चौक के पास सड़क खराब होने पर कैंटर अचानक रुका और उसमें से पांच छह बदमाश उतर पड़े। जैसे ही दोनों सिपाही करीब पहुंचे एक ने तमंचा निकाल कर सिपाही नितिन के सिर पर अड़ा दिया। इसके बाद सबने लात घूसे और थप्पड़ मारे। पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी बदमाश कैंटर में सवार होकर सोहना रोड की ओर भाग गए। सिपाहियों के मुताबिक, कोई हथियार न होने के कारण उन लोगों ने वाहन का पीछा करना उचित नहीं समझा। तुरंत ही घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। मामले की जांच कर रहे सारन थाने के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि कैंटर पर नंबर प्लेट नहीं थी इसलिए बदमाशों की पहचान में थोड़ा समय लग रहा है, जल्द ही सभी बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें