फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बना डंपर लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बना डंपर लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन


फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-24 में कार सवार बदमाशों ने डंपर चालक को मारपीट कर बंधक बना डंपर लूट लिया। बदमाशों ने चालक को तिगांव के पास उतार दिया और फरार हो गए। डंपर में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस ने दो घंटे में डंपर को ढूंढ निकाला। डंपर पुलिस को लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि डंपर गांव सिकरौना निवासी सुनील शर्मा का है। उस पर शिवकुमार चालक है। बृहस्पतिवार को शिव कुमार मलबा उठाने के लिए डंपर लेकर निकला था। शाम करीब 4.30 बजे दो कारों में सवार आठ-दस युवक उनके पीछे लग गए। सेक्टर-24 मोड़ पर युवकों ने डंपर को ओवरटेक कर कार उसके आगे लगाकर उसे रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने चालक शिव कुमार के साथ मारपीट की और उसे बंधक बना डंपर में ही बैठा लिया। बदमाश डंपर मोड़कर तिगांव की तरफ ले गए। वहां उन्होंने शिवकुमार को उतार दिया और उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार ने घटना की सूचना डंपर मालिक सुनील को दी। सुनील ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुनील ने पुलिस को बताया कि डंपर में जीपीएस लगा हुआ है। पुलिस को जीपीएस से डंपर की लोकेशन तिगांव क्षेत्र के गांव राजपुर में मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो डंपर वहां लावारिस हालत में मिला। थाना मुजेसर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें