फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बदल खाते से निकाले 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ड बदल खाते से निकाले 40 हजार रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। एटीएम मददगार गिरोह ने चार्मवुड विलेज में एटीएम से रुपये निकालने गए एक बुजुर्ग का कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मूलरूप से वडाला रोड मुंबई, महाराष्ट्र निवासी उपेंद्र यहां चार्मवुड में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने आए थे। जांच अधिकारी के अनुसार उपेंद्र को रुपयों की जरूरत थी। वह चार्मवुड मार्केट स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इस दौरान एटीएम मददगार गिरोह ने उन्हें मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। उपेंद्र वहां से चले गए, थोड़ी देर बाद ही उनके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। उन्होंने अपना एटीएम देखा तो वह बदला हुआ था। इसकी शिकायत उन्हें सूरजकुंड थाना पुलिस में की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें