फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से मिले दो लोगों के शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले से मिले दो लोगों के शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-25 स्थित एक गंदे नाले से पुलिस ने दो व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं। दोनों एक कंपनी में मजदूरी करते थे। पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में दोनों की नाले में गिरने से मौत हुई है। मगर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में पुलिस फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
सेक्टर-58 थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी मिथलेश व मिथलेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों सेक्टर 25 स्थित एक कंपनी में आने वाली गाड़ियों से कोयला उतारते थे। सोमवार को दोनों ने काम किया और छुट्टी के बाद निकल गए, मगर घर नहीं पहुंचे। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इधर मंगलवार सुबह सेक्टर-58 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-25 के पास गंदे नाले में दो लोगों के शव तैर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को बाहर निकाला और बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद ही लापता मिथलेश और मिथलेश पासवान के परिजन पुलिस के पास उनके लापता होने की खबर लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें दोनों शव दिखाई तो उन्होंने उनकी पहचान मिथलेश और मिथलेश पासवान के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथलेश का भाई जागेश्वर ने बताया कि मिथलेश के परिवार में पत्नी बोबी और दो बच्चे हैं। वहीं मिथलेश पासवान के जीजा नरेश ने बताया कि मिथलेश की पत्नी पूजा के अलावा उसके पांच बच्चे हैं। दोनों ने शक जताया है कि उनकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में आशंका है कि शराब में नशे में दोनों नाले में गिरे हों या एक गिरा हो उसे बचाने के चक्कर में दूसरा भी नाले में गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बुधवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें