फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। घर की छत पर परिजनों के साथ सो रही 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के वाले तीन आरोपियों को आठ दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शकील अहमद, आशिक और इलियास का मेडिकल कराया गया है। रविवार को तीनों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर मांगा जाएगा।
विज्ञापन

एनआईटी महिला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर परिवार की लड़की को 30 नवंबर की रात कुछ अज्ञात लोग छत पर सोते समय उठा ले गए थे। परिजनों ने कार सवार लोगों के खिलाफ बेटी को अगवा किए जाने की शिकायत की थी। एक नवंबर की शाम लड़की को उसके घर के पास छोड़कर वह लोग फरार हो गए थे। पीड़िता ने परिवार वालों को उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात बताई थी। पीड़िता ने पड़ोस में दुकान करने वाले हरिभगत सहित दो अन्य के नाम बताए थे। अन्य लोगों को वह पहचानती थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने एक आरोपी अंकित उर्फ भूत को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में अंकित ने दुष्कर्म में शामिल कैंटर चालक शकील, टैक्सी चालक आशिक और दुकानदार हरिभगत के भी शामिल होने की बात बताई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे इन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शकील और हरिभगत विवाहित हैं जबकि आशिक अविवाहित, इन तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें