फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे शाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन


चोरी के मामले में फंसाने की दे रहा था धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवती को भगा कर ले जाने के मामले में युवक को जेल में डालने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे डबुआ थाने के एक एएसआई को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस थाना पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले एक युवक, युवती को भगा कर ले गया था। युवती की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। दोनों बालिग होने के कारण उन्होंने शादी भी कर ली थी। दोनों को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई गई थी। इस दौरान युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी घर से जेवर भी ले गई है। मामले की जांच डबुआ थाने में तैनात एएसआई देवेंद्र सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एएसआई देवेंद्र युवक व उसके परिजनों को चोरी के मामले में जेल में डालने की धमकी दे रहा था और मामले को रफा दफा करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। युवक ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। विजिलेंस टीम की योजनानुसार शिकायतकर्ता बुधवार को उक्त पुलिसकर्मी को रिश्वत की रकम देने पहुंचा। इस दौरान विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछा दिया। नोटों पर पाउडर लगा रखा था। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी को जैसे ही रिश्वत की रकम पकड़ाई, विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। डीएसपी विजिलेंस रतन दीप बाली ने बताया कि आरोपी एएसआई देवेंद्र को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

अमित भाटिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें