रेलवे लाइन पार कर रहे तीन युवकों की मालगाड़ी की चपेट में आने मौत
फरीदाबाद। मुजेसर फाटक के पास सोमवार शाम रेलवे लाइन पार कर रहे तीन युवकों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तीनों के शवों को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इंद्रा कॉलोनी निवासी विजय, मोनू और नरेंद्र सोमवार शाम करीब 6 बजे मुजेसर गांव की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान तीनों फाटक के पास बनी एक दीवार फांद कर रेल लाइन पार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सटी इंद्रा कॉलोनी में अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी दिल्ली की तरफ से एक मालगाड़ी आ रही थी। तीनों का माल गाड़ी की तरफ ध्यान नहीं गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को आवाज भी लगाई, मगर जब तक वे संभलकर वहां से हटते, तीनों गाड़ी की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों की उम्र करीब 25-26 साल है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारियों ने उनकी जेब की तलाशी ली तो उसमें से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई। जांच अधिकारी एसआई ओम प्रकाश ने बताया कि तीनों के शवों को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, मगलवार को उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार तीनों मजदूरी करते थे सऔर नशे के भी आद िथे। आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त भी उन्होंने नशा कर रखा था। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट हो सकेगा।