फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के कल्लर गांव में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नंद लाल पुत्र चेत राम निवासी कल्लर, डाकघर भद्रवाड़ रविवार शाम को अपने घर के पास पेड़ से अपने पशुओं के लिए चारा काट रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन उसे तत्काल नागरिक अस्पताल सरकाघाट में एक निजी वाहन में ले आए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने अस्पताल जाकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी करण गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें