फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कटखने कुते को पीटा तो दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पागल कुत्ते को पीटा तो दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन


फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मीट मार्केट के नजदीक एक पागल कुत्ते को डंडे से पीटना लोगों को महंगा पड़ गया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कुत्ते को पीटने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने मार्केट में कई लोगों को काट लिया था। जब लोगों ने उसे पीटा तब भी वह एक महिला पर झपटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस के जांच अधिकारी हवलदार रविंद्र कुमार ने बताया कि मीट मार्केट में मदर डेयरी के पास सुबह एक कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सबसे पहले कुत्ते ने 58 वर्षीय राजपाल को अपना निशाना बनाया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह पर काटा। इसी तरह संत नगर निवासी मेहंदर नाम की युवती और महेश को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान इन्हें बचाने आए एक पुलिसकर्मी को भी कुत्ते ने काट लिया, मगर उनका नाम पता नहीं चल सका है। थोड़ी देर मार्केट में आई एक अन्य महिला पर भी कुत्ता झपटा तो लोगों ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के पास पहुंचा तो संस्था से जुड़ी एक युवती ने इसकी शिकायत ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुत्ते को मारने का मामला दर्ज कर लिया है। कुत्ते ने मार्केट में कई लोगों को काटा है। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि कुत्ते की मौत हो गई है और नगर निगम वाले उसे उठाकर ले गए थे। मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें