फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली महिला की मौत, पति के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज
विज्ञापन


फरीदाबाद। फांसी के फंदे पर लटकी मिली नेपाली महिला के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। महिला के परिजन आरोपी को अपने साथ नेपाल ले जाकर उस पर वहां कानूनी कार्रवाई की बात करने लगे। पुलिस ने जब इसमें असमर्थता जताई तो उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिजन पुलिस आयुक्त से मिलने जा रहे थे। मगर फिर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और उसके बाद उन्होंने महिला का शव लिया।
मृतका संताली के चचेरे भाई रमेश ने बताया कि उनकी बहन की शादी एसजीएम नगर निवासी सुरेश के साथ करीब ढाई साल पहले हुई थी। शादी के बाद से सुरेश उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। रमेश के अनुसार, संताली के माता-पिता डबुआ कॉलोनी में रहते हैं। संताली मंगलवार को ही डबुआ कॉलोनी में माता-पिता के घर से ससुराल गई थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार को वह अपनी चार माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। दोपहर को करीब 1.30 बजे उसकी ननद निर्मला स्कूल से घर लौटी तो संताली ने दरवाजा नहीं खोला। आस पड़ोस की मदद से दरवाजा खोला गया तो वह अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश का आरोप है कि संताली की मौत की खबर उनको नहीं दी गई। वहीं, पड़ोस में रहने वाले उनके एक जानकार ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया तो वे लोग वहां पहुंचे। शुक्रवार को पुलिस ने सुरेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। इस दौरान संताली के परिजनों ने आरोपी सुरेश को अपने साथ नेपाल ले जाने और वहां उस पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने उन्हें समझाया कि यह संभव नहीं है। मगर वे नहीं माने और पुलिस आयुक्त कार्यालय जाने लगे। पुलिस ने उन्हें सारी बात समझाई कि यह कानूनन संभव नहीं है और आरोपी को यहीं सजा दिलवाएंगे। इसके बाद वे राजी हुए और शव लेकर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें