फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से आभूषण ठगे

Fri, 26 Oct 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर-37 में पुलिसकर्मी बन दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन और अंगूठी ठग लिए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अशोका एन्क्लेव निवासी बुजुर्ग विद्या देवी बृहस्पतिवार को रिक्शे में सवार होकर अशोका एन्क्लेव पार्ट-2 जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्होंने बुजुर्ग महिला से कहा कि वे दोनों थाने से हैं।

बुजुर्ग महिला को लूटपाट और झपटमारी का डर दिखाकर कंगन व अंगूठी निकालकर रखने का सुझाव दिया। विद्या देवी उनकी बातों में आ गई। इस दौरान उनमें से एक युवक ने कागज में जेवरात लपेटने में मदद भी की।
विज्ञापन


घर जाकर विद्या ने जब कागज खोले तो कागज की पुड़िया में लोहे के कंगन और नकली अंगूठियां थीं। इसके बाद विद्या ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें