फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व ससुर की हत्यारिन महिला का प्रेमी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति व ससुर की हत्या करने वाली महिला का प्रेमी भी गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत निखिल विहार कॉलोनी में पति व ससुर की हत्या के आरोपी महिला के प्रेमी अजय को भी क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर इस दोहरे हत्याकांड का षड्यंत्र रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले और हत्या के बाद आरोपी महिला ने गिरफ्तार अजय से फोन पर बात कर वारदात की जानकारी दी थी। इतना हीं नहीं अजय ने ही महिला को दोनों की हत्या के लिए उकसाया था। हत्या के बाद आरोपी महिला और उसका प्रेमी शादी करना चाहते थे।
डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय भी मूलरूप से बरेली के नूरपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी अजय और हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रही महिला पूजा का चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत 27 मई को पूजा को अजय से फोन पर बात करते हुए उसके पति विनोद ने सुन लिया था। जिस पर विनोद और उसके पिता सियाराम ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस बारे में पूजा ने अजय को बताया तो उसने उसे दोनों की हत्या कर रास्ते से हटाने के लिए उकसाया। पूजा इसके लिए तैयार हो गई और उसने अपने भाई खेमपाल को भी हत्या में शामिल होने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई की रात पूजा ने पहले अपने 65 वर्षीय ससुर सियाराम के सिर में लोहे का तवा मारकर और फिर पति 25 वर्षीय विनोद की हत्या कर दी थी। महिला ने अपने भाई खेमपाल के साथ मिलकर उनका गला भी घोंटा था। आरोपी महिला दो बच्चों की मां है। अजय को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। उससे मोबाइल फोन बरामद हो चुका है। आरोपी अजय महिला का रिश्तेदार है। सोमवार को रिमांड पूरा होने पर पूजा और खेमपाल को भी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें