फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से सिलेंडर रीफिल कर ब्लैक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध रूप से सिलिंडर भरने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
- पुलिस ने मौके से 143 घरेलू व वाणिज्यिक गैस सिलेंडर बरामद किए

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बड़खल (एनआईटी) ने घरेलू गैस सिलिंडर से अवैध तरीके से वाणिज्यिक सिलिंडर में गैस भरकर ब्लैक में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को पुलिस ने सूरजकुंड स्थित एक प्लॉट पर छापा मारकर वहां से 143 घरेलू व वाणिज्यिक गैस सिलिंडर बरामद कर एक हेल्पर राजकुमार को काबू किया है। इस गिरोह का संचालक संजय अभी फरार है। उसके पकड़े जाने के बाद ही सारे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने सूरजकुंड थाने में धोखाधड़ी, विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्राइम ब्रांच बड़खल प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल छिल्लर को शनिवार को सूचना मिली कि लक्कड़पु़र, सूरजकुंड में एक खाली प्लॉट में अवैध रूप से गैस सिलिंडर की रीफिलिंग की जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक जितेंद्र मित्तल को साथ लेकर छापा मारा। मौके पर पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 143 वाणिज्यिक व घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने मौके पर राजकुमार नामक एक युवक को पकड़ा, जोकि वहां घरेलू सिलेंडरों से वाणिज्यिक सिलेंडरों में गैस भर रहा था। पूछताछ के दौरान राजकुमार ने पुलिस को बताया कि यह सारा काम संजय नाम का व्यक्ति करवाता है। वह ही सिलेंडर लेकर आता है और उसकी के आदेश पर सिलेंडर आगे भेजे जाते हैं। अनिल छिल्लर के अनुसार मौके पर आग लगने की स्थिति में बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर संजय की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसुरी से होता है सारा खेल
कार्रवाई के दौरान पुलिस को बांसुरीनुमा एक औजार मिला, जिससे एक सिलिंडर से दूसरे में गैस भरी जाती है। मौके पर पकड़े गए राजकुमार ने बताया कि बांसुरी का एक हिस्सा नीचे रखे वाणिज्यिक गैस सिलिंडर में लगाया जाता है और दूसरा हिस्सा उसके ऊपर रखे गए घरेलू गैस सिलिंडर में लगाया जाता है और ऊपर वाले सिलिंडर से गैस नीचे वाले सिलिंडर में भर जाती है। पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें