फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखनगर पुलिस ने तीन चोरों समेत 68 एंगल पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर पुलिस ने तीन चोरों समेत 68 एंगल पकड़ी
विज्ञापन

-मौके से दो चोरी हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। थाना फर्रुखनगर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों चोर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से पीकअप गाड़ी में रखी 68 लोहे की एंगल, देशी कट्टा एक कारतूस बरामद किया है। जबकि दो अन्य सदस्य फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुटी है।
थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को फर्रुखनगर- वजीरपुर रोड पर स्थित अनाज मंडी के समीप गश्त करते हुए पहुंचे, तो पीकअप गाड़ी मंडी के गेट के अंदर से निकली। पुलिस को देखते ही पीछे बैठे दो युवक गाड़ी से कूदकर भाग निकले। जबकि पुलिस ने पिकअप चालक समेत तीन युवकों को दबोच लिया। मामले की जांच की, तो पता चला कि रात के अंधेरे में समान चोरी कर बेचते है। पुलिस ने पीकअप गाड़ी में लदी 68 लोहे की ऐंगल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान तीनों युवकों ने अपने नाम यूपी के अहमदनगर निवासी जाबिर, रियाज अहमद व शमसाद अली गांव रुटिका बताया हैं। जाबिर की पेंट की जेब से देशी कट्टा व एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में विभिन्न थानों से चोरी की सूची निकलवाकर छानबीन शुरू कर दी है।
.........कृष्ण सांभ्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें