घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश काबू
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा है। पुलिस ने उनसे चोरी की तीन वारदात सुलझाई हैं। क्राइम ब्रांच-48 प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर गांव बड़खल निवासी प्रवेज उर्फ सूती, तयब उर्फ मोटे व जफर उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे थाना एनआईटी, सूरजकुंड व एसजीएम नगर में हुई चोरी की तीन वारदात सुलझाई हैं। पुलिस ने इनसे चोरी के 20 मोबाइल फोन व 27 सौ रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा इनसे वारदात में प्रयोग करने वाले ऑटो रिक्शा को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ब्यूरो