फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के गले से सोने की चेन छीन ले गए झपटमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डॉक्टर के गले से सोने की चेन छीन ले गए झपटमार
- आईटीबीपी में डॉक्टर हैं, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। झपटमारों ने आईटीबीपी में एक महिला डॉक्टर के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। महिला सेक्टर-46 में सुबह सैर कर रहीं थी। झपटमारी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा झपटमार एक युवती से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।
डा. नमिता शर्मा ने थाना सूरजकुंड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वे अपने घर के बाहर सेक्टर में रोड पर सैर कर रहीं थी। उनके साथ पड़ोस की एक महिला भी थीं। इसी दौरान एक युवक पीछे से पैदल चलते हुए उनके पास आया और गले से चेन झपट ली। उस युवक का दूसरा साथी थोड़ी ही दूरी पर मोटरसाइकिल लिए खड़ा था। दोनों मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर थे। मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में शुक्रवार सुबह एनआईटी रोज गार्डन के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक युवती से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। युवती ने पुलिस कंट्रोलरूम में घटना की सूचना दी। तीन नंबर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें