फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने निकला किशोर लापता, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने निकला किशोर लापता, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी-दो से ट्यूशन पढ़ने निकला सराफ के 17 वर्षीय बेटा लापता हो गया। उसके परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोर के फोन से ही उसके परिजनों को फोन कर चार लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई है। बृहस्पतिवार को अपहरणकर्ता फिरौती की रकम के लिए पीड़ित परिजनों को दिनभर दिल्ली में घुमाता रहा, मगर वह रकम लेने नहीं आया। उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। इस मामले में फिलहाल न तो पुलिस और न ही उसके परिजन कुछ बोलने को तैयार हैं।
विज्ञापन

एनआईटी-2एच ब्लॉक निवासी 17 वर्षीय एक किशोर बुधवार शाम को स्कूटी पर अपने घर से एनआईटी एक स्थित ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था। मगर वह ट्यूशन नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 5 बजे किशोर के फोन से उसके पिता के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले कहा कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है और उसकी रिहाई के लिए चार लाख रुपये की फिरौती की मांग की। यह सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे दौड़े-दौड़े पुलिस के पास पहुंचे और सारी बात बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। थाना कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम भी किशोर की तलाश में जुटी है। मगर 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण का कहना है कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुटी है और अपहृत किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें