फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल राजहंस के स्विमिंग पूल का संचालक गिरफ्तार, जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होटल राजहंस के स्वीमिंग पूल का संचालक गिरफ्तार, जमानत मिली
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित पांच सितारा होटल राजहंस के स्वीमिंग पूल में नहाते समय 24 वर्षीय युवक के डूब कर मरने के मामले में थाना सूरजकुंड पुलिस ने शुक्रवार को पूल संचालक देवेंद्र लांबा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

गत रविवार शाम को मीठापुर, दिल्ली निवासी निवासी 24 वर्षीय राहुल अपने चार दोस्तों के साथ होटल राजहंस में स्वीमिंग करने आया था। स्वीमिंग करते हुए अचानक राहुल पूल में गहरे में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर होटल प्रबंधन ने राहुल को स्वीमिंग पूल से निकाला और उपचार के लिए दिल्ली स्थित बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में राहुल के परिजनों ने पूल संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करवाया था कि घटना के समय पूल पर कोई लाइफ गार्ड नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें