फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी को वाट्सएप पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी को वाट्सएप पर मिली धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली संरक्षण, स्वच्छ हवा और पानी के की लड़ाई लड़ रहे पर्यावरण प्रेमी पवन शर्मा शून्य को राजनेता के समर्थक ने वाट्सएप पर धमकी दे डाली। समर्थक ने उन्हें अरावली का मुद्दा छोड़ने का दबाव डालते हुए सुधरने की चेतावनी भी दी। धमकी से पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी व्याप्त है। इन लोगों ने धमकी को पुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता पर प्रश्नचिन्ह करार दिया।
शहर के कई पर्यावरण प्रेमी सेव फरीदाबाद ग्रुप से जुड़े हैं। ग्रुप के पवन शर्मा शून्य ने लोकसभा चुनाव में एक अभियान चलाया है। हमारे मुद्दे हमारा वोट नाम के इस अभियान में ग्रुप के सदस्य, अरावली संरक्षण, साफ पेयजल, स्वच्छ हवा, प्रदूषण मुक्त शहर, अरावली का अवैध खनन, पेड़ों की कटाई के मुद्दों पर लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक करते हैं। लोगों की फोटो इन मुद्दों के साथ शेयर कर सोशल मीडिया पर भी जागरूक करते हैं। पवन शर्मा शून्य के अनुसार शनिवार रात करीब पौने ग्यारह बजे उनके फोन पर +44 आईएसडी वाले नंबर से वाट्सएप मेसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी की शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की गई है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि इसकी शिकायत डीजीपी से कर, पर्यावरण प्रेमियों को अराजकतत्वों से सुरक्षा दिलाने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें