7 साल के बच्चे से किया कुकर्म, गिरफ्तार
फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र स्थित एक कंपनी में ट्रैक्टर चालक ने गार्ड के सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मुजेसर थाने में दर्ज मामले के अनुसार एक कंपनी में सीवरेज साफ करने वाले ट्रैक्टर का चालक पलवल निवासी करण सिंह सोमवार रात करीब 8 बजे कंपनी के ही सुरक्षाकर्मी के सात साल के बेटे को अपने कमरे में ले गया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वहां करण सिंह ने उसके साथ गलत काम किया और उसे किसी को कुछ भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। तबियत खराब होने पर बच्चे ने परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। थाना मुजेसर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो