फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर तीन लोगों से लूटपाट

Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों से मारपीट कर उनसे नकदी व अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय एन्क्लेव निवासी दीपक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर की शाम वह सरूरपुर के पास से लौट रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में तीन चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उससे मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 27 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। दूसरी घटना बल्लभगढ़ में हुई। चावला कॉलोनी निवासी प्रवेश खान ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की रात को वह फतेहपुर बिल्लौच से लौट रहा था।

रास्ते में पांच-छह लोगों ने उसे रोक लिया और कट्टा तान दिया। बदमाशों ने उससे मारपीट कर जेब में रखे आठ हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए। एक अन्य मामले में तिगांव निवासी प्रेम चंद ने मामला दर्ज करवाया है तपेंद्र और प्रीतम नाम के युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उससे 1250 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें