फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में बैग में रखे नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह के बीच ब्लेड से काटकर बैग में रखे नकदी व जेवर चुराए
विज्ञापन

- दुल्हन के पिता के पास था बैग, समारोह के बाद पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज
- पुलिस समारोह की वीडियो रिकार्डिंग देखकर आरोपियों की पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-8 सीही गांव में शादी समारोह के दौरान चोरों ने दुल्हन के पिता के पास मौजूद बैग से 2.40 लाख रुपये व जेवर चुरा लिए। बराती के स्वागत के दौरान चोरों ने बैग को ब्लेड से काटकर वारदात को अंजाम दिया। शादी समारोह से निपटने के बाद पीड़ित ने बुधवार को सेक्टर-7 थाने में घटना की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-8 सीही गांव निवासी राजपाल की बेटी की गत 10 फरवरी को शादी थी। शादी समारोह उन्होंने घर के सामने ही खाली पड़े मैदान में टेंट लगाकर आयोजित किया था। जांच अधिकारी एएसआई छज्जूराम ने बताया कि राजपाल के पास एक बैग था, जिसमें उन्होंने 2.40 लाख रुपये व कुछ जेवर रखे हुए थे। रात को बरात पहुंचने पर वह रिश्तेदारों के स्वागत में जुट गए। इस दौरान भीड़ में किसी ने ब्लेड से बैग काटकर उसमें रखे रुपये व जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह के कुछ देर बाद ही उन्हें चोरी का पता चल गया था। मगर विवाह समारोह के रंग में भंग न पड़े, इसलिए उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बुधवार को राजपाल ने थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत दी। एएसआई छज्जूराम ने बताया कि उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवाह समारोह की वीडियो रिकार्डिंग देखकर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इसी तरह 10 फरवरी को ही सूरजकुंड रोड स्थित जन्नत वैली मैरिज गार्डन से भी चोरों ने सेक्टर-16 निवासी उद्योगपति राजेश महेंद्रू के बेटे राहुल की शादी समारोह से शगुन के लिफाफों से भरा बैग चोरी कर लिया था। बैग में करीब 6 लाख रुपये के अलावा जेवर रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें