फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास रोड पर सक्रिय हैं झपटमार

विज्ञापन
विज्ञापन
झपटमारों ने तीन लोगों को बनाया निशाना
विज्ञापन

फरीदाबाद। अगर आप देर शाम बदरपुर बॉर्डर से बाईपास रोड की ओर सफर करने निकलें तो सतर्क और सावधान रहें, इस रोड पर शमशान घाट के बाद बाइक सवार झपटमार तो गुुरुग्राम नहर के पास स्कूटी सवार बदमाश सक्रिय हैं। इन बदमाशों ने दो तीन में तीन लोगों के मोबाइल झपट लिए तो चंदावली में एक युवक की बाइक भी लूट ली। अलग अलग थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
संतोष कुमार निवासी विनय नगर अगवानपुर शनिवार को किसी काम1 से दिल्ली गए थे। रात दस बजे के करीब लौटे तो घर जाने के लिए बदरपुर बॉर्डर से ऑटो में सवार हुए। बाईपास रोड पर शमशान घाट के नजदीक एक बाइक पर सवार युवक आए और झपट्टा मार कर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। अंधेरा होने की वजह से वह बाइक का नंबर नहीं देख सके। घर पहुंच कर उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने बाईपास रोड शमशान घाट के पास ही शुक्रवार रात विनोद कुमार निवासी सूर्या नगर सेक्टर 91 को शिकार बनाया था। विनोद कुमार के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब पौने आठ बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। शमशान घाट के पास एक बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। चावला कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करते हैैं। उनके मुताबिक 12 मार्च की शाम ड्यूटी खत्म होने पर बल्लभगढ़ आने के लिए ऑटो पर बैठे थे। ऑटो में वह अपना मोबाइल चेक कर रहे थे। ऑटो जैसे ही गुरुग्राम नहर के पास पहुंचा पीछे से एक स्कूटीपर सवार दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गए। गौरव शर्मा ने ऑटो वाले के साथ बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश नहर के पास स्थित जाली वाली गली में घुस कर फरार हो गए। एसएचओ सेक्टर सात ने बताया कि केस दर्ज कर स्कूटी सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

झाड़सेतली गांव निवासी हरीकिशन शुक्रवार शाम को किसी काम से बाइक लेकर शहर आने के लिए निकले थे। उनके मुताबिक जैसे ही वह चंदावली गांव के पास पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आए और उन्होंने जबरन उन्हें रुकने को मजबूर किया। उनके रुकते ही बाइक से दो बदमाश उतरे और उनको पीटते हुए बाइक से उतार दिया। वह कुछ समझ पाते बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। एसएचओ सदर ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है, कुछ सुराग मिले हैं जल्द ही तीनों पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें