फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरक्षक दल पर पशु तस्करों ने किया पथराव, चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षक दल पर पशु तस्करों ने किया पथराव, चलाई गोली
विज्ञापन

फरीदाबाद। पर्वतिया कॉलोनी में शनिवार रात पशु चुराने आए तस्करों की गोरक्षक टीम से मुठभेड़ हो गई। आरोप है कि पशु तस्करों ने गोरक्षकों की टीम पर पथराव किया और गोली चलाई। गोरक्षक बचाव में आए तो पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोरक्षक दल के सदस्य अनिल कौशिक ने बताया कि शनिवार की रात को वे अपने साथी विक्रम, जितेंद्र, प्रवीन, सुनील और पुनीत के साथ पर्वतीया कालोनी में गश्त कर पशु तस्करों पर नजर रख रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि पर्वतीया कॉलोनी से तस्कर एक पशु उठाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि तस्करों ने पशु को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया था। इतनी देर में वह पुलिस और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख तस्कर भाग गए। आरोप है कि कुछ देर बाद बदमाश दोबारा उसकी स्थान पर आए। सूचना मिलने पर वह फिर से अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। तस्कर उन्हें देखकर भागने लगे। पीछा करने पर तस्करों ने उन पर पत्थर बरसा दिए और गोली चलाई। 3-4 गोरक्षकों को पत्थर लगे हैं। इस घटना में उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है, एसएचओ सारन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें