फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गैंग के दो और बदमाश काबू

Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद। ऑटो में सवारियां बैठाकर उनसे लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने गिरफ्तार किया है। इनके दो साथियों को हत्या के आरोप में क्राइम ब्रांच डीएलएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने उन दोनों को भी प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इनसे सवारियों से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और एक ऑटो बरामद किया है। चारों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

15 अक्तूबर को थाना सेंट्रल पुलिस ने डबुआ कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश शर्मा का शव टाउन पार्क के पास से बरामद किया था। इस मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने तीन नवंबर को तिगांव निवासी इरफान, पवन वर्मा और असलम को गिरफ्तार किया था। तीनों ने पुलिस को बताया कि इन्होंने ओमप्रकाश को बाटा मोड़ से ऑटो में बैठाया था। रास्ते में उन्होंने ओमप्रकाश को पीटा और फिर साफी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। लूटपाट के बाद उन्होंने ओमप्रकाश के शव को टाउन पार्क के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि इनके दो और साथी भी हैं। उनके साथ इन्होंने ऑटो में सवारी के रूप में बैठाकर उनसे लूटपाट कर रखी है। वह जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 को दे दी गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने पवन और इरफान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर तिगांव निवासी चिंटू उर्फ टिंकू और सचिन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से सवारियों से लूटे हुए मोबाइल फोन और एक ऑटो बरामद किया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें