फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग नौकरानी ने ग्यारहवीं मंजिल से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग नौकरानी ने ग्यारहवीं मंजिल से लगाई छलांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 37 स्थित कनिष्का टावर सी ब्लॉक की 11वीं मंजिल पर रहने वाली बीटेक छात्रा की 14 वर्षीय नौकरानी बुधवार शाम बालकनी से कूद पड़ी। दसवीं मंजिल की बालकनी में पक्षियों से बचने के लिए लगाए गए जाल में उलझ कर किशोरी वहीं गिर कर बेहोश हो गई। सिक्योरिटी ने बच्ची को बाहर निकाला। पड़ोसियों ने छात्रा पर किशोरी को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सराय ख्वाजा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले कर छात्रा को हिरासत में लेकर कोर्ट पेश किया।
विज्ञापन

टावर में रहने वाली मोनिका सचदेवा की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा के खिलाफ किशोरी न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पटना (बिहार) के एक रसूखदार संपन्न परिवार की छात्रा शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रही है। कॉलेज मे एडमिशन होने के बाद माता पिता ने छात्रा की तीमारदारी के लिए पटना में उनके भट्ठे पर काम करने वाले दंपति की नाबालिग बेटी को उसके साथ भेजा था। तीन साल से बच्ची छात्रा के साथ रह रही थी। टावर में रहने वालों का आरोप है कि उन्हें अक्सर इस घर से बच्ची के रोने चीखने की आवाजें आती थीं लेकिन छात्रा किसी से बात नहीं करती थी। आरोप है कि बच्ची के शरीर को जगह जगह गर्म चीजों से झुलसाया गया, प्रताड़ना से तंग आकर बच्ची ने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एचएस मलिक के मुताबिक कि बच्ची का बयान है कि वह भागने की नीयत से कूदी थी न कि खुदकुशी करने के लिए। अकेलेपन से ऊब कर बच्ची बाहर निकलना चाहती थी इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि छात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें