फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने 90 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-29 में पैन कार्ड अपडेट करने के बजाए एक लाख 25 हजार की ठगी के बाद आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के जैन डेरा विलेज लक्कड़पुर की एक महिला मोना देवी पत्नी महेशचंद ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। जांच अधिकारी व एएसआई मोहम्मद हारून ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोग आयुष्मान भारत योजना का कैंप आयोजित किया गया था। यहां आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर अंगूठा लगवाया गया था। देर शाम को खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर आधार के साथ अंगूठा लगवा कर उनके खाते से पैसे निकाले गए हैं। सूरजकुंड थाना पुलिस चोरी व धोखाधड़ी के धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें