फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाषण, लेखन और लोक वाद्य स्पर्धाओं में दिखी रचनात्मक झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएवी शताब्दी कॉलेज में युवा महोत्सव का हो रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र द्वारा दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला तथा लोक वाद्य यंत्र जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। इन गतिविधियों में जिलेभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी कला, सृजनशीलता और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में टीम भावना, अभिव्यक्ति कौशल और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय युवा महोत्सव 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिलेभर के युवा प्रतिभा, खेलकूद, सांस्कृतिक, तकनीकी एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत एनआईटी विधायक सतीश फागना ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि भारत के युवा ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माता हैं। आने वाले वर्षों में यही युवा देश को विश्व पटल पर नंबर एक स्थान दिलाएंगे। वे विश्व पटल पर नई पहचान बना रहे हैं। आज भारत के युवा न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा और मेहनत से पहचान बना रहे हैं। अमेरिका, यूरोप, चीन और अन्य देशों में भारत के युवा वैज्ञानिक, इंजीनियर और पेशेवर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर गवर्नमेंट आईटीआई के प्राचार्य भगत सिंह, महिला आईटीआई के प्राचार्य सतीश कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, आईटीआई के उप प्राचार्य रविंद्र पाल, एफआईए के चेयरमैन एचएल भूटानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें