फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माणाधीन इमारत के पास सात मकानों में आई दारा, धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से करीब 10 परिवार प्रभावित, हादसे की जताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-31 की स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत के पास मकानों में दरार आने के मामले में अब सात मकानों के प्रभावित होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि प्लॉट नंबर-22 पर बेसमेंट की खुदाई के बाद बारिश का पानी भरने से आसपास के मकानों में दरारें आईं। वहीं, पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर प्रभावशाली लोगों का नाम लेकर उन्हें धमकाया और दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय निवासी पराग संधु के अनुसार, बेसमेंट में पानी भरने के बाद आसपास के करीब सात मकानों में दरारें आई हैं। इनमें तीन मकानों को अधिक नुकसान हुआ है। इन मकानों की दीवारों और लिंटर में दरारें आने के साथ कुछ स्थानों पर दीवारों के झुकने की भी समस्या सामने आई है।
विज्ञापन


निवासी धर्मेंद्र और नरेंद्र ने बताया कि घटना से करीब 10 परिवार प्रभावित हैं। जिन मकानों को अधिक नुकसान हुआ है, वहां रहने वाले परिवारों में डर बना हुआ है। मकानों को सहारा देने के लिए कई जगह जैक सिस्टम लगाया गया है। लोगों को आशंका है कि निर्माण कार्य जारी रहने पर मकानों को और नुकसान हो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

पीड़ितों के मुताबिक, सात अगस्त को बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भर गया था। उनका आरोप है कि पानी आसपास के मकानों की नींव तक पहुंचने के बाद दरारों की समस्या सामने आई। मामले की शिकायत सेक्टर-31 थाना पुलिस, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर प्रभावशाली लोगों और बड़े नेताओं का नाम लेकर उन्हें धमकाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मामले की तकनीकी जांच कराने, क्षतिग्रस्त मकानों को सुरक्षित कराने और शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें