बस अड्डा मार्केट में सोमवार शाम को दुकानदार से बदसलूकी करने वाले एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सिपाही की शिकायत पुलिस आयुक्त को की गई थी।
बस अड्डा मार्केट में स्थित एक दुकान पर दो युवक कपड़े खरीदने आए थे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने दुकानदार से ली पेंट को छिपा लिया।
युवक को पेंट छिपाते समय दूसरे दुकानदार ने देख लिया। इस पर आरोपी युवक को पकड़कर दुकानदारों ने उसकी धुनाई कर दी। इसी बीच वहां पर बस अड्डा पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही पहुंच गया। इसने युवक को पीट रहे दुकानदारों को हड़काना शुरू कर दिया।
दुकानदारों ने मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर को बुला लिया। आरोप है कि सिपाही ने प्रधान से बदसलूकी शुरू कर दी। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर और डीसीपी को दी गई। एसएचओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि सिपाही को लाइन में भेज दिया गया है।