फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से नाराज किसान, जमकर की नारेबाजी

Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मुआवजे के लिए हुडा कार्यालय पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहरपार स्थित 19 गांवों के किसानों ने बुधवार को मुआवजे की मांग करे लेकर सेक्टर 12 स्थित हुडा कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के प्रधान अमरचंद चंदीला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जबकि मंच संचालन सतपाल नरवत ने किया। किसानों ने बढ़ा मुआवजा देने, नीति के तहत प्लॉट देने और अधिगृहित जमीन से संबंधित गांवों में विकास कार्य करने की मांग उठाई। किसानों ने मुआवजा राशि पर टीडीएस बंद करने की मांग उठाई।

अखिल भारतीय किसान मजदूर नेता धीरू खटाना ने कहा कि सरकार ने किसानों को आज तक उचित मुआवजा नहीं दिया, जबकि किसानों की ऊपजाउ जमीन को सस्ते दाम पर ले लिया। इस मौके पर आरएस नागर, प्रकाश नरवत, लीलू चंदीला, एलआर शर्मा,विजय चौहान, बाबूराम, राजकुमार, प्रमोद गौड़, भवानी प्रसाद, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें