फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर निगम ने 8 यूनिट किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 30 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स था बकाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी ने अलग-अलग स्थानों पर 8 यूनिटों को सील किया है। इसमें दुकान, वर्कशॉप और प्राइवेट क्रिकेट एकेडमी शामिल हैं। इन सभी का करीब 30 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने विभिन्न सरकारी और प्राइवेट प्रॉपर्टियों से लगातार प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर किया है। यह टैक्स शहर के विकास में लगाया जा रहा है। टैक्स न देने वालों पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। शिव दुर्गा विहार-2 में सूरजकुंड इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी पर भी 4 लाख से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था उसे भी सील किया गया है। इसके अलावा शिव दुर्गा विहार में एक यूनिट पर 2 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया था, जबकि 6 यूनिटों को बल्लभगढ़ में सील किया गया, जिनके ऊपर 24 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया था। सील की गईं सभी यूनिटों को पहले नोटिस दिया गया था लेकिन किसी ने टैक्स जमा नहीं किया। निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने कहा कि शहर के सभी प्रॉपर्टी धारक यदि समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम को जमा कराएंगे तो निश्चित ही फरीदाबाद शहर का विकास भी तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें