फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम ने राहुल और सैनिक कॉलोनी से 80 अवैध कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6,7
विज्ञापन

-नगर निगम की जमीन पर एसटीपी लगाने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की टीम ने राहुल कॉलोनी और सैनिक कॉलोनी में करीब 80 अवैध कब्जों (झुग्गी) पर कार्रवाई की। राहुल कॉलोनी में निगम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने इसे हटा दिया। राहुल कॉलोनी में अवैध कब्जा हटाकर सीवर शोधन संयंत्र लगाया जाना है।

नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता बुधवार सुबह 11 बजे राहुल कॉलोनी पहुंचा। इस बार निगम की टीम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे हटाना शुरू कर दिया। निगम ने पहले सभी लोगाें से सामान हटाने को कहा। इस पर कइयों ने झुग्गी से सामान निकाल लिया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन उन्हें पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध झुग्गियों को तोड़ दिया गया। निगम की टीम ने तीन-चार मकानों के अलावा झुग्गियों को हटाया। बीते शुक्रवार को निगम की टीम का लोगों ने जमकर विरोध करने के साथ पथराव कर दिया था। ऐसे में टीम को बीच में तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। निगम ने सभी से सोमवार को जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। इसके अलावा राहुल कॉलोनी में सोमवार को तोड़फोड़ को लेकर मुनादी कराई गई थी।
विज्ञापन

एसटीपी लगाने की योजना
निगम के अनुसार दशहरा ग्राउंड से सटे राहुल काॅलोनी में दो एमएलडी का सीवर शोधन संयंत्र लगाया जाना है। इसे लेकर ठेकेदार को काम अलॉट किया जा चुका है। अब संयंत्र लगाया जाना है। इसके लिए राहुल काॅलोनी से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। एसटीपी के लिए करीब दो एकड़ जमीन की जरूरत है, हालांकि राहुल काॅलोनी करीब 15 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बसी है। ऐसे में निगम को भविष्य में सभी अवैध कब्जे हटाने हैं। इससे पहले नगर निगम अरावली में सैकड़ों एकड़ जमीन खाली करा चुका है।
विज्ञापन

सैनिक काॅलोनी में 10 झुग्गियां हटाईं

दूसरी ओर नगर निगम की टीम ने सैनिक कॉलोनी में भी अवैध कब्जे हटाए। एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। निगम की टीम ने बुधवार को दस झुग्गियां हटा दीं। पहले लोगों को सामान निकालने का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि राहुल और सैनिक काॅलोनी में करीब 80 अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें