फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 24 May 2023 10:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। आदर्श नगर में युवती (18) की मंगलवार की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। लड़की के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज निवासी मां जयमाला ने बताया कि वह 18 साल की बेटी शालू और 7 साल के बेटे के साथ आदर्श नगर में रहती हैं। पति जितेंद्र गुजरात में रहते हैं। मंगलवार शाम को शालू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह डयूटी गई थी, जब उनको सूचना मिली। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। जिसमें पाया कि लड़की के गले पर निशान बने हुए थे। लड़की के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर देवदत्त ने बताया कि अभी इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें