फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस अलर्ट: चीन भ्रमण कर लौटे सात लोग सुरक्षित, नहीं मिले लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग ऐसे लोगों की लगातार तलाश कर रहा है जो जनवरी या एक माह पहले तक चीन यात्रा से लौटे हों। विभाग को ऐसे सात लोग मिले हैं, जो जनवरी में चीन यात्रा से लौटे हैं। प्राथमिक जांच में सभी स्वस्थ मिले हैं। इनमें से कोई भी कोरोना वायरस के लक्षणों से पीड़ित नहीं है। हालांकि, विभाग अगले 14 दिन तक इन लोगों पर नजर बनाए रखेगा।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी। विभाग इसमें निजी अस्पतालों का भी सहयोग लेगा। किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने के निर्देश पहले ही निजी अस्पतालों को दे दिए गए हैं। डॉ. रामभगत ने बताया कि चीन से आए सात नए लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। पता चला कि वह जनवरी में चीन यात्रा पर थे। यह लोग सेक्टर-23 और 55 के रहने वाले हैं।
दिल्ली स्थित लैब में होगी कोरोना वायरस की जांच
डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच दिल्ली स्थित लैब में शुरू हो गई है। पहले जांच नमूने पुणे स्थित लैब में भेजे जा रहे थे, अब दो दिन में दिल्ली स्थित लैब से जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे संदिग्ध मरीजों में वायरस की पुष्टि रिपोर्ट समय से मिल सकेगी। बीके सिविल अस्पताल में 6 बेड का एकांत कक्ष तैयार कर लिया गया है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति मिलता है तो जांच आधार पर उसे 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी: उपायुक्त यशपाल
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द और बुखार कोरोना वायरस के लक्षण हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कृष्ण कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस वायरस के संक्रमण का कोई उपचार नहीं है और ना ही इससे बचने के लिए कोई टीका है। इसके बचाव के लिए लोग तरल पदार्थ पिएं, आराम करें और जितना हो सके सोएं और भीड़ से बचें। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ रामभक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, जिला शिक्षा अधिकारी शशी अहलावत सहित नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें