फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नकली जेवर देकर ठेकेदार से ठगे 9.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज, सुनार से जांच कराने पर खुला राज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में नकली जेवर देकर ठेकेदार से 9.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजीव कॉलोनी निवासी ठेकेदार पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाहरुख उसका परिचित है और उसके साथ फौगाट स्कूल में पढ़ता था। आरोप है कि 16 फरवरी को शाहरुख, बादशाह, लुकमान और साहिब उसके पास आए और दो सोने के हार व दो चांदी के कुंडल दिखाए। चारों ने जेवर असली बताकर 9.50 लाख रुपये में बेचने की बात कही। फायदे का सौदा समझकर उन्होंने रुपये देने शुरू कर दिए। शिकायत के अनुसार उन्होंने अलग-अलग तारीखों में नकद और ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों को रकम दी। जुलाई में चारों आरोपी उनके राजीव कॉलोनी स्थित कार्यालय पहुंचे और दो सोने के हार व दो चांदी के कुंडल असली बताकर उन्हें सौंप दिए। बाद में पुष्पेंद्र ने जेवर सुनार से जांच कराए तो वह नकली निकले। इसके बाद वह आरोपियों के घर पहुंचा लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें