फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम नहर के पुल का निर्माण अधर में लटका, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 इलाके में गुरुग्राम नहर के पुल की जर्जर हालत होने पर तोड़ दिया गया लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका निर्माण नहीं हुआ है। वहीं, पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि अधिकारियों द्वारा पुल के जल्द बनाए जाने की दावे भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग की ओर से पुल के निर्माण के लिए 6.87 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई। अधिकारियों का दावा है कि आगामी छह माह में पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। हालांकि बीते दो सप्ताह से पुल का काम ठप पड़ा है। ऐसे में समय पर काम पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा।
उधर पुल का काम अधर में लटके होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर घूम कर रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुल बन जाने के बाद सेक्टर-4, 8, 5, चावला कॉलोनी समेत कई इलाके के लोगों का काफी सहूलित हो जाएगी। इसी पुल के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले स्थानीय दुकानदार ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में इस पुल का खास महत्व है। वह हर दिन बड़ी तादाद में लोगों को जूझते देखते हैं। यदि पुल का निर्माण समय से हो जाए तो आधे शहर को राहत महसूस होगी।
विज्ञापन

--
लॉकडाउन के कारण पुल का काम कुछ समय के रुक गया था लेकिन काम को तेजी से चलाया जाएगा। दिसंबर महीने से तक पूल का बना दिया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन

- अरविंद्र कुमार, एसडीओ सिंचाई विभाग, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें