फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के आह्वान पर मिला-जुला रहा ओपीडी बंद का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना काल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टर सुरक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया। इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। कई अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं जारी रहीं। वहीं, आईएमए का दावा है कि विरोध में ज्यादातर निजी अस्पतालों व क्लीनिक ने सहयोग किया।
विज्ञापन

दरअसल, डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आईएमए ने देश भर में शुक्रवार को विरोध दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान एसोसिएशन से जुड़े अस्पतालों, नर्सिंग होम व क्लीनिक में सुबह 9 से 2 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया हुआ था। एनआईटी-5 स्थित अपूर्वा अस्पताल, सूर्या ओर्थो, बसंल क्लिनीक सहित कई अन्य मेडिकल इंस्टीट्यूट बंद रहे।
वहीं, सेक्टर 16 स्थित मेट्रो अस्पताल, सेक्टर 21 स्थित एशियन अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से 2 बजे तक बंद रहीं। इस दौरान आम दिनों की तरह सुबह 9 से 2 बजे तक मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन

उधर शहर के एनआईटी इलाके में बने क्लीनिक व अस्पतालों में ओपोडी सेवाएं बंद रख मरीजों को लौटा दिया गया। हालांकि कई मरीजों ने आपात स्थिति बताकर इमरजेंसी में भी जांच कराकर काम चलाया। उधर बीके सिविल अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में आईएमए के आह्वान का कोई असर देखने को नहीं मिला।
वहीं, सेक्टर 16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल में ओपीडी चालू रही। सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ने सुबह लगभग आधे घंटे के लिए ओपीडी सेवाओं को सांकेतिक रुप में बंद रखा। उसके बाद ओपीडी को खोल दिया गया। हालांकि सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं नियमित रुप से जारी रहीं। छोटे नर्सिंग होम में हड़ताल का असर दिखाई दिया।
--
आईएमए ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि देश भर में डॉक्टरों के साथ हिंसा की घटनाएं होती हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लगातार डॉक्टरों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग सरकार से कर रहा है। महामारी के दौरान यह नियम लागू होगा। सामान्य दिनों में कानून का कोई विशेष लाभ डॉक्टरों को नहीं होगा। इसकी मांग के लिए 18 जून को विरोध दिवस के रूप में मनाकर ओपीडी सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया। शुक्रवार को जिला आईएमए के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त (डीसी) यशपाल यादव को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान आईएमए जिला प्रभारी डॉ पुनिता हसीजा, मीडिया प्रभारी सुरेश अरोड़ा के साथ डॉ अजय कपूर, डॉ शिप्रा गुप्ता, डॉ संजय टुटेजा, डॉ वंदना उप्पल, डॉ हेमंत अत्री, डॉ सुनिल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो- दो फोटो हैं, ज्ञापन देते हुए, अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का मिला जुला असर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें