फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पहली स्मार्ट मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जिले की पहली स्मार्ट मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर किया गया है। ठेका एजेंसी ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित पार्किंग स्थल से मिट्टी के सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। खास बात यह होगी है यहां लोगों को पार्किंग के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा भी मिलेगी। इस योजना पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों ने नौ माह में पार्किंग का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती है। निगम की तरफ से एक भी वैध पार्किंग नहीं बनाई गई है। जिस कारण पार्किंग माफिया सड़क पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवा कर पैसा वसूलते हैं। यही स्थिति ओल्ड फरीदाबाद में बनी हुई है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के मुख्य द्वार पर वर्षो से रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ था। यहां से मार्केट आने-जाने में लोगों को परेशानी होती थी। लोग भी अपने वाहन कहीं भी खड़ा कर देते हैं। इससे पैदल चलने को भी परेशानी होती है। आसपास कहीं भी पार्किंग नहीं होने की वजह से बाजार में आने वाले ग्राहक ही नहीं, व्यापारी भी परेशान हैं। ग्राहक जैसे-तैसे बाजार में पहुंचते थे, तो वहां भी आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया है।
स्मार्ट पार्किंग की खासियत
स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग में सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसका मोबाइल एप बनेगा, जिसमें लोगों को ये पता चल जाएगा कि पार्किंग किस लोकेशन पर है और उसमें कितनी गाड़ियां खड़ी हैं। यह पूरी तरह से हाईटेक पार्किंग होगी। इस पांच मंजिला पार्किंग में एक साथ 200 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही लोग शॉपिंग भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

एक बार फिर टेंडर जारी करने की तैयारी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-12 में एल्डिगो मॉल के पास और थाना सेंट्रल के पास पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। हालांकि पार्किंग निर्माण के लिए तीन बार टेंडर निकाला गया, लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस कारण योजना सिरे नहीं चढ़ी। अब एक बार फिर एचएसवीपी ने टेंडर जारी करने की तैयारी की है।
नगर निगम की ओर से सर्वे कराया जा रहा
शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। निगम की टीम एनआईटी एक नंबर मार्केट, पांच नंबर, बल्लभगढ़ मार्केट के आसपास पार्किंग के लिए जगह तलाश कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जगह चिन्हित होने के बाद टेंडर जारी कर काम शुरू दिया जाएगा।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मिट्टी का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है।
- अमन पाल, डीजीएम, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें