फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांग्रेसियों ने लघु सचिवालय के सामने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, मनरेगा बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी पार्टी, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मनरेगा योजना का नाम बदलने और उसमें कई तरह के बदलाव करने पर कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है, पार्टी धरने प्रदर्शन कर रही है। गांवों में चौपाल के बाद अब कांग्रेस दूसरे चरण के तहत सिविल सोसायटी और मनरेगा मजदूरों के साथ धरना दे रही है, इसी कड़ी में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नूंह के लघु सचिवालय के सामने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेसियों ने धरना दिया और रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए मनरेगा बचाने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। धरना प्रदर्शन करने के बाद जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल जानबूझकर मनरेगा का नाम बदला है बल्कि इसका बजट घटाकर और भुगतान रोककर गरीब, दलित, पिछड़े और ग्रामीण मजदूरों को भुखमरी व पलायन की ओर धकेल दिया है। भाजपा सरकार की मजदूर-विरोधी नीतियों के कारण गरीबी और बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन

नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को महात्मा गांधी नरेगा के नाम से क्या आपत्ति है। केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना से लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना को कमजोर किया जा रहा है। आफताब अहमद ने यह भी बताया कि मनरेगा के बजट में कटौती, कार्य दिवसों में कमी और मजदूरी भुगतान में देरी के कारण ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर संकट आ गया है। जिला अध्यक्ष शहीदा खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने मनरेगा को मजबूत करने, समय पर रोजगार उपलब्ध कराने और मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान एडवोकेट जावेद खान, हाजी अख्तर काटपुरी, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, हाजी सुबराती, उपाध्यक्ष आरिफ, इम्तियाज, सोहराब, आसिफ चंदेनी, साहिन शम्स, साहून एडवोकेट, मुबीन तेड़, महेंद्र सिंह एससी सेल अध्यक्ष, मुबारिक मलिक, सिराजुद्दीन सिराज, हारून उमरा, शाकिर लहाबास, उमर, पहलू, मुस्तफा, अशद, सुरेन्द्र सिंह, जुनैद पल्ला, अनवर इंजीनियर, डॉ. उस्मान, हसन सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें